आप छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ प्रदर्शन किया
नई दिल्ली, 10 जून - दिल्ली के नेहरू विहार में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन 'एएसपी' ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को यहां श्याम लाल कॉलेज का दौरा करना था, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही 'एएसपी' से जुड़े छात्रों ने कॉलेज के बाहर नारेबाजी की। 'एएसपी' ने मुख्यमंत्री से मांग की कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

प्रदर्शन के दौरान 'एएसपी' ने रेखा गुप्ता को एक महिला मुख्यमंत्री होने के नाते उनकी जिम्मेदारी याद दिलाई। 'एएसपी' ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक महिला हैं और वह एक मां भी हैं। उन्हें एक बेटी की सुरक्षा की चिंता होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं लगता। उन्होंने कहा कि महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित माहौल में सांस नहीं ले पा रही हैं।
'एएसपी' ने कहा कि अब दिल्ली में भाजपा की चार इंजन वाली सरकार है। केंद्र, राज्य और एमसीडी में भाजपा की सरकार के अलावा एलजी भी भाजपा के ही हैं। पुलिस-प्रशासन सब भाजपा के हाथ में है। इसके बाद भी अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं। संगठन ने मांग की कि इस घटना के पीड़ित परिवार को न्याय मिले और अपराधी को कड़ी सजा मिले।