विधायक विनोद भयाना ने एक करोड़ से अधिक लागत की 14 विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

हांसी:– विधायक विनोद भयाना ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में खूब मन लगाकर विकास कार्य करवाए लेकिन वह तो एक ट्रेलर मात्र था, अब इन 5 वर्षों में हलके के लोग जो विकास कार्य करवाने को कहेंगे उन्हें पूर्ण करवा कर पूरी फिल्म दिखाई जाएगी।

हांसी:– विधायक विनोद भयाना ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में खूब मन लगाकर विकास कार्य करवाए लेकिन वह तो एक ट्रेलर मात्र था, अब इन 5 वर्षों में हलके के लोग जो विकास कार्य करवाने को कहेंगे उन्हें पूर्ण करवा कर पूरी फिल्म दिखाई जाएगी। 
   विधायक विनोद भयाना शनिवार को एक करोड़ लागत की 14 विकास परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू करने तथा 12 ग्राम पंचायत को वॉटर टैंकर वितरित करने के उपरांत लोगों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हांसी हल्के के विकास को लेकर कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जा रही है।
 जन भावनाओं के अनुरूप तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन पांच वर्षों में कई बड़ी विकास परियोजनाओं का कार्य पूरा करवाया जाएगा। किसी भी विकास कार्य को अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। 
 विधायक विनोद भयाना ने आज लगभग एक करोड रुपए की लागत की 14 विकास परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया इनमें ढाणी ठाकरिया में 15 लाख रुपए की लागत से खेत के कच्चे रास्ते को पक्का बनाने, जमावड़ी गांव में 20 लाख रुपए की लागत से गली का निर्माण, ढाणी केंदू में 2 लाख लागत से गली निर्माण, ढाणी पाल में 5.20 लाख रूपए की लागत से गली निर्माण,दयाल सिंह कॉलोनी में स्वर्ग आश्रम सेवा समिति के लिए 10 लाख रुपए, सुल्तानपुर गांव में सतीश की ढाणी में बिजली कनेक्शन के लिए 2.25 लाख रुपए, बाड़ा जगमाल गांव में संत शिरोमणि चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए 10 लाख रुपए, खरखड़ा गांव में चौपाल के बाथरूम के लिए 2 लाख रुपए खरकड़ा गांव में धानक चौपाल के लिए 5 लाख रुपए खेड़ी गगन गांव में बावरी चौपाल के लिए 10 लाख रुपए , खेड़ी गगन गांव में ब्राह्मण चौपाल के लिए 5 लाख , जमावड़ी गांव में बाबा रामदेव वाली गली निर्माण के लिए 10 लाख रुपए तथा गढ़ी गांव में सुरेश कोच वाली गली के निर्माण के लिए दो लाख रुपए से होने वाले विकास कार्य शामिल है।

ढाणी कुतुबपुर में बनेगी सैनी चौपाल:
विधायक विनोद भयाना ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में विभिन्न विकास परियोजना के शुभारंभ करने से पहले ढाणी कुतुबपुर गांव में सैनी चौपाल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने इस चौपाल के निर्माण के लिए 11 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस चौपाल का निर्माण एचआरडीएफ योजना के तहत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया जा रहा है।
 सभी विकास कार्यों को तेजी से पूरा करवाया जाएगा।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुखविंदर जाखड़, ब्लॉक समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष, पार्षद बलवान, विजय देपल, सोनू जांगडा ,विजय सैनी, मोहित सोलंकी, सुरेश खीचड़ नरेंद्र शर्मा ,ढाणी कुतुबपुर के सरपंच अजीत, पूर्व नगर परिषद प्रधान प्रतिनिधि विनोद सैनी,विधायक के निजी सचिव रवि अरोड़ा, दीपक सुलतानपुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।