
हल्का वासियों ने हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया विधायक विनोद भयाना का 68 वा जन्म दिवस
हांसी:– विधायक विनोद भयाना का 68 वा जन्मदिवस हल्का वासियों ने हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया। अनेक जगह केक काटे गए, पौधारोपण तथा रक्तदान शिविरों का आयोजन हुआ। विधायक विनोद भयाना ने लगभग सभी कार्यक्रमों में शिरकत की। सैकड़ो लोगों ने विधायक के निवास पर पहुंच कर भी उन्हें जन्मदिवस की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।
हांसी:– विधायक विनोद भयाना का 68 वा जन्मदिवस हल्का वासियों ने हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया। अनेक जगह केक काटे गए, पौधारोपण तथा रक्तदान शिविरों का आयोजन हुआ। विधायक विनोद भयाना ने लगभग सभी कार्यक्रमों में शिरकत की। सैकड़ो लोगों ने विधायक के निवास पर पहुंच कर भी उन्हें जन्मदिवस की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।
विधायक विनोद भयाना अपने जन्म दिवस पर पूरा दिन फील्ड में रहे। इस दौरान उन्होंने लोगों द्वारा उनके जन्मदिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। विधायक ने लोगों के इस प्यार एवं आशीर्वाद के लिए उनका धन्यवाद किया और परमपिता परमात्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सौभाग्य शाली हूं कि मुझे जन सेवा करने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि अब परमात्मा से मेरी एक ही अरदास है कि मुझे हर व्यक्ति की उम्मीदों पर खरा उतरने की शक्ति प्रदान करें।
*गायों को खिलाया गुड़ व चारा :*
विधायक विनोद भयाना ने इस दौरान बड़सी गेट के निकट स्थित गौशाला में गुड़ तथा चारा खिलाया और उनकी पूजा अर्चना की। इसके बाद गांव गढ़ी में सुरेश कोच व अन्य ग्रामीणों द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि रक्तदाताओं द्वारा किए गए रक्तदान की बदौलत हर वर्ष अनेक जान बचती हैं। इस दौरान उन्होंने गांव में पौधा रोपण भी किया। उन्होंने दयाल सिंह कॉलोनी स्थित स्वर्ग आश्रम में भी पौधारोपण किया। चैनत गांव में जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित की। पंचायती रामलीला ग्राउंड में मुकेश बंसल द्वारा जन्मदिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहीदों की युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया गया।
*बाल भवन में नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ बनाया जन्मदिन*
विधायक विनोद भयाना का शुक्रवार का दिन काफी व्यस्त रहा। इस बीच वे बाल भवन पहुंचे और नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ जन्म दिवस मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें चॉकलेट तथा मिठाइयां भी दी। इस दौरान विधायक तथा बच्चे काफी खुश नजर आए। विधायक विनोद भयाना के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर प्रेम वर्मा के कार्यालय पर भंडारे का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, ब्रह्म नागपाल, भाजपा नेता राजपाल यादव, राजेश ठकराल, विधायक के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भुटानी,प्रेम वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयवीर माजरा, सरपंच सुरजीत गुर्जर, सीटू नागपाल, विनोद सैनी, सुभाष यादव, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक ढालिया, नरेंद्र मलिक,रमेश बंसल ,नरेश वर्मा कुलदीप गौतम, पप्पू चुघ, रमेश भूटानी, सज्जन जांगड़ा, आनंद वर्मा, निरंजन ककड़, अनिल चावला, गुलशन बब्बर, हरीश मल्होत्रा, कुलदीप अहलावत, राजमल वर्मा, बलवीर पेंटर, विजेंद्र जांगड़ा, राम सिंह प्रजापति सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
