अनिल कुमार भारती और सुशील आज़ाद ने भारत-रूस सांस्कृतिक समन्वय में निभाई उल्लेखनीय भूमिका : डॉ. रामेश्वर सिंह

पटियाला:- रूसी-भारतीय मैत्री संघ "दिशा" के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर सिंह ने एक रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक से सौहार्दपूर्ण और फलदायी मुलाकात की। चर्चा में भारत और रूस के बीच आपसी विविध क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान डॉ. सिंह ने श्री पाठक को दिशा जर्नल का नवीनतम संस्करण और अंतरराष्ट्रीय लेखक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् श्री अनिल कुमार भारती द्वारा लिखित 'हिंदी, रूसी और अंग्रेजी (तीनों भाषाएं एक साथ) सिखाने वाली पुस्तक सप्रेम भेंट की।

पटियाला:- रूसी-भारतीय मैत्री संघ "दिशा" के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर सिंह ने एक रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक से सौहार्दपूर्ण और फलदायी मुलाकात की।
चर्चा में भारत और रूस के बीच आपसी विविध क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान डॉ. सिंह ने श्री पाठक को दिशा जर्नल का नवीनतम संस्करण और अंतरराष्ट्रीय लेखक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् श्री अनिल कुमार भारती द्वारा लिखित 'हिंदी, रूसी और अंग्रेजी (तीनों भाषाएं एक साथ) सिखाने वाली पुस्तक सप्रेम भेंट की। 
यह पुस्तक विशेष रूप से भाषाई और सांस्कृतिक समन्वय के माध्यम से भारत-रूस के लोगों के संबंधों और सहयोग को और अधिक मजबूत करने के लिए लिखी गई है। डॉ. रामेश्वर सिंह ने यह भी बताया कि रूस और भारत के बीच मैत्री को और मजबूत करने के लिए लेखक अनिल कुमार भारती ने बड़ी मेहनत से और रूसी भारतीय मैत्री समिति दिशा की प्रेरणा और समर्थन से इस पुस्तक को प्रकाशित किया है। 
हमारा यह प्रयास आपसी सौहार्द का प्रतीक है। हमारा यह प्रयास रूस और भारत के बीच सांस्कृतिक समन्वय को और मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि भी करता है। डॉ. रामेश्वर सिंह ने रूसी कलाकारों द्वारा रूस और भारत में श्री राम लीला प्रस्तुति की पटकथा, संवाद लेखन और निर्देशन के लिए अंतर्राष्ट्रीय लेखक और शिक्षा शास्त्री श्री सुशील कुमार आज़ाद की जबरदस्त भूमिका की भी दिल से भूरी भूरी प्रशंसा की।
प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्वकर्ता डॉ रामेश्वर सिंह ने कहा कि सच्ची कूटनीति रूस और भारतीय समुदायों में सांस्कृतिक, व्यापारिक, भाषाई तालमेल के क्षेत्र में आपसी समझ के पुल बनाने में निहित है जो दोनों महान देशों की प्रगति को प्रेरित और प्रोत्साहित करती है। इस मुलाकात से आनंदित और उत्साहित उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने कहा कि ऐसी बातचीत दोनों देशों में सार्थक साझेदारी और साझा विकास का मार्ग प्रशस्त करती है।