हिसार के उप-मंडल हांसी में किया जाएगा कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन

हिसार:– उप मंडल विधिक सेवाएं समिति के अध्यक्ष आशुतोष ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उप-मंडल विधिक सेवा समिति द्वारा क्षेत्र में व्यापक विधिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न अवसरों पर कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का संचालन अनुभवी अधिवक्ताओं और पी.एल.वी.द्वारा किया जाएगा आमजन को उनके विधिक अधिकारों और विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी देंगे।

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर ढाणी केंदू गांव में, 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर शेखपुरा गांव में , 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर ढाना गांव में तथा 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर  सिसाय गांव में जागरूक शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, उनके संवैधानिक अधिकार, पर्यावरण संरक्षण, बाल श्रम उन्मूलन, योग के स्वास्थ्य लाभ तथा नशीली दवाओं से संबंधित कानूनों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
यह शिविर न केवल नागरिकों को विधिक सहायता की जानकारी देने का एक माध्यम है, बल्कि एक सशक्त, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।