हिसार की बेटी और भिवानी की बहू प्रियंका सौरभ को मिला 'सामाजिक सरोकार पत्रकारिता नारद सम्मान 2025'
सिवानी मंडी/हिसार/भिवानी/फरीदाबाद, हरियाणा 26 मई 2025: हरियाणा की प्रसिद्ध लेखिका, कवियित्री और स्वतंत्र पत्रकार प्रियंका सौरभ को देवऋषि नारद जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह में 'सामाजिक सरोकार पत्रकारिता नारद सम्मान-2025' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद स्थित मानव रचना यूनिवर्सिटी के सभागार में दिया।

हिसार के आर्य नगर गांव की बेटी और भिवानी के बड़वा गांव की बहू प्रियंका सौरभ ने अपनी लेखनी के माध्यम से सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, पर्यावरण और लोकतांत्रिक मूल्यों की वकालत की है। उनकी लेखनी जन सरोकारों की आवाज बन गई है।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन विश्व संवाद केंद्र, हरियाणा द्वारा किया गया, जो पिछले 10 वर्षों से देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर पत्रकारों को सम्मानित करता आ रहा है। इस वर्ष यह कार्यक्रम 25 मई 2025 को आयोजित किया गया।
विश्व संवाद केंद्र, हरियाणा के सचिव श्री राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा, “देवर्षि नारद को भारतीय पत्रकारिता का आदर्श माना जाता है। आज के परिप्रेक्ष्य में ऐसे पत्रकारों को सम्मानित करना जरूरी है, जो निर्भीकता से समाज की सच्चाई को सामने लाते हैं। प्रियंका सौरभ की लेखनी इसी विचारधारा को आगे बढ़ाती है।”
पुरस्कार स्वीकार करते हुए प्रियंका सौरभ ने कहा, “यह पुरस्कार मेरी कलम के लिए नहीं, बल्कि उन आवाजों के लिए है, जिन्हें अक्सर समाज द्वारा नजरअंदाज कर दिया जाता है। मैं अपनी लेखनी के माध्यम से उनके अधिकारों और वास्तविकता को सामने लाने का प्रयास कर रही हूं।”