गुरजीत पाल सिंह बने एस.पी., मुख्यमंत्री भगवंत मान और आई.जी. हेडक्वार्टर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने लगाए रैंक

होशियारपुर- पंजाब पुलिस विभाग में हाल ही में हुई पदोन्नतियों के तहत गुरजीत पाल सिंह को एस.पी. (सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और पुलिस हेडक्वार्टर के आई.जी. डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने उन्हें औपचारिक रूप से एस.पी. का रैंक लगाया और बधाई दी।

गुरजीत पाल सिंह की इस उपलब्धि को लेकर पुलिस महकमे और उनके सहयोगियों में खुशी की लहर है। वह अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। उनके अब तक के कार्यकाल में उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता के हित में कई सराहनीय कार्य किए हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब पुलिस के ऐसे होनहार अधिकारी प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत बनाएंगे। वहीं, आई.जी. डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने गुरजीत पाल सिंह को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह अपने नए पद पर भी उत्कृष्ट कार्य करेंगे।
इस सम्मान के बाद गुरजीत पाल सिंह ने भी विश्वास दिलाया कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे और समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।