जम्मू-कश्मीर: सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत
गंदरबल: जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में एक बस और यात्री वाहन के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना गंदेरबल जिले में श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर हुई।

गुंड में हुई दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान महाराष्ट्र निवासी लेशिया आशीष, निक्की आशीष और हेतल आशीष तथा स्थानीय चालक फहीम अहमद के रूप में हुई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने शोक संदेश में कहा, "आज गंदेरबल में हुई सड़क दुर्घटना में हुई मौतों की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है।"
उन्होंने कहा, ‘‘दुख की इस घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’ मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि संबंधित अधिकारी घायलों को हर संभव सहायता मुहैया करा रहे हैं।