आप कर्मचारी विंग ने राजा वड़िंग के भुक्की को वैध करने के बयान की निंदा की

चंडीगढ़, 19 मई- आम आदमी पार्टी के कर्मचारी विंग के राज्य महासचिव हरमंदर सिंह बराड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरमेल सिंह सिद्धू, हरमीत सिंह छिक्कबड़, राज्य संयुक्त सचिव बचित्तर सिंह, रन्नीत सिंह ढिल्लों और हरपाल सिंह खालसा ने लुधियाना सांसद और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के उस बयान की निंदा की|

 जिसमें उन्होंने कहा था कि मौजूदा पंजाब सरकार को सिंथेटिक नशों के विकल्प के रूप में भुक्की को वैध करना चाहिए। नेताओं ने कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष श्री वड़िंग और विपक्षी नेता प्रताप बाजवा को स्पष्ट करना चाहिए कि वे नशे के पक्ष में हैं या विरोध में।
नेताओं ने कहा कि जब कोई सरकार जनहित में काम करती है, तो यदि विपक्षी दल सहयोग नहीं करना चाहता, तो कम से कम उसका विरोध करना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि यदि विपक्षी दल पंजाब को नशा मुक्त करना चाहते हैं, तो उन्हें पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम का समर्थन करना चाहिए।