
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की अम्बाला जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता
अम्बाला/चंडीगढ 12 मई 2025:- श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की अम्बाला जिला इकाई का गठन आज अम्बाला के तेपला गांव (साहा) में संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल की अध्यक्षता में किया गया।
अम्बाला/चंडीगढ 12 मई 2025:- श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की अम्बाला जिला इकाई का गठन आज अम्बाला के तेपला गांव (साहा) में संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल की अध्यक्षता में किया गया।
गौरतलब है कि तेपला अम्बाला जिले का वह गांव है जिस के भारतीय सेना में लगभग 250 जवान आज बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रहे हैं दो परमवीर चक्र विजेता व अनेको सहिदों का पावन गांव तेपला की पावन धरा पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की अम्बाला जिला इकाई की बैठक आयोजित हुई जिस में अम्बाला के वरिष्ठ पत्रकार तजिंदर सिंह वालिया को अम्बाला इकाई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर अम्बाला इकाई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष तजिंदर सिंह वालिया ने संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल सहित सभी प्रदेश पदाधिकारीयों को स्वलिखित पुस्तक "इतिहास शिरोमणि अकाली दल एवं शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी" भेंट की।
उक्त जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा मैं नही हम की नीति पर काम करता है आज उसी कड़ी में श्रमजीवी पत्रकार संघ की मजबूती के लिये अम्बाला जिला इकाई का गठन किया गया है जिस में अम्बाला के वरिष्ठ पत्रकार तजिंदर सिंह वालिया को जिलाध्यक्ष ,राजेन्द्र रैना को महासचिव, रत्तन सिंह ढिल्लों को मुख्य संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार तजिंदर शर्मा को जिला मुख्य सलाहकार बनाया गया है।
अम्बाला की जिला कार्यकारिणी
- जिला अध्यक्ष - तजिंदर सिंह वालिया
- जिला उपाध्यक्ष - अवतार सिंह
- महासचिव - राजेन्द्र रैना
- मुख्य संरक्षक - रत्तन सिंह ढिल्लों
- संग़ठन सचिव - महेश कुमार
- जिला सचिव - बलकार सिंह
- जिला सह सचिव - राजेश वर्मा
- जिला प्रचार सचिव - प्रवेश महेंदीरत्ता
- जिला मुख्य मीडिया प्रभारी -एस पी भाटिया
- जिला सोसल मीडिया प्रभारी - लोकेश दत्त महेता
- जिला प्रिंट मीडिया प्रभारी -फरिंदर सिंह गुलियानी
- जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी - हरप्रीत सिंह उप्पल
- मुख्य सलाहकार - तजिंदर शर्मा
- जिला कानूनी सलाहकार - एडवोकेट कृष्ण अवतार सूरी
डॉ बंसल ने बताया कि अम्बाला जिला इकाई के गठन से पहले गोहाना जिला इकाई का गठन हो चुका है, इसी तरह अब सम्पूर्ण हरियाणा में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी बनाई जाएंगी जिस कड़ी में जल्द ही 18 मई को पलवल व 25 मई को पटौदी जिले की कार्यकारिणीयों की नियुक्ति कर दी जाएगी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव राजेश आहुज ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा एकमात्र ऐसा पत्रकार संघ जा जिस की सदस्यता शुल्क केवल 10 रुपये है। यह सम्पूर्ण भारतवर्ष में एक मिसाल है।
इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश संरक्षक डॉ. डीएल मल्होत्रा ने संघ के आगामी कार्यकर्मो के बारे पत्रकारों को अवगत करवाया।
बैठक का संचालन संघ के प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल ने किया उन्होंने कहा कि संघ सभी पत्रकारों को एक साथ ले कर चलता है उन्हों ने संघ द्वारा हरियाणा सरकार के समक्ष रखी गई 10 सूत्रीय मांगों के बारे पत्रकारों को अवगत करवाया साथ ही पत्रकार एकता पर जोर दिया।
संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष तजिंदर सिंह वालिया ने अपनी नियुक्ति के लिये श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल के साथ - साथ सभी पत्रकारों व समस्त प्रदेश कार्यकारिणी का धन्यवाद किया व संघ के प्रति निष्ठा व्यक्त की।
बैठक में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल के साथ - साथ प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा, प्रदेश संरक्षक डॉ डीएल मल्होत्रा, प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल,अम्बाला इकाई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष तजिंदर सिंह वालिया, अवतार सिंह,राजेन्द्र रैना,रत्तन सिंह ढिल्लों,महेश कुमार,बलकार सिंह,राजेश वर्मा, प्रवेश महेंदीरत्ता,एस पी भाटिया, लोकेश दत्त महेता,फरिंदर सिंह गुलियानी,हरप्रीत सिंह उप्पल,तजिंदर शर्मा,सरदार उधम सिंह,सरदार गुरदेव सिंह देव,अधिवक्ता विनोद वालिया,रविंदर राय व कार्यक्रम के मुख्य संयोजक जगमोहन चोटानी के साथ साथ सैकड़ो पत्रकार उपस्थित थे।
