
10 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
एस.ए.एस. नगर, 7 मई- मोहाली पुलिस ने ठगों, चोरों, लुटेरों और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
एस.ए.एस. नगर, 7 मई- मोहाली पुलिस ने ठगों, चोरों, लुटेरों और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सिटी 2 श्री हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि एस.एस.पी. श्री दीपक पारीक के आदेशानुसार इंस्पेक्टर अमन की निगरानी में चलाए जा रहे अभियान के दौरान बलराज सिंह और जुगराज सिंह निवासी गांव खापरखेड़ी, थाना घरिंडा, जिला अमृतसर को गिरफ्तार कर 10.03 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
