पूरे प्रदेश में अनेकों स्थानों पर विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया ऐलान :- तनुज खुराना

हिसार: हांसी शहर के भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं जिला कष्ट निवारण समिति हिसार के सदस्य तनुज खुराना ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा निवास चंडीगढ़ में पंजाबी समाज की मुख्य उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया।

हिसार:  हांसी शहर के भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं जिला कष्ट निवारण समिति हिसार के सदस्य तनुज खुराना  ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा निवास चंडीगढ़ में पंजाबी समाज की मुख्य उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया। 
जिसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली,महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव,हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिढ़ा, हांसी से विधायक विनोद भ्याना,पूर्व मंत्री सुभाष सुधा,पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित पंजाबी समाज के अनेकों गणमान्य जन उपस्थित रहे। 
इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम फरीदाबाद में आयोजित होगा। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से पूर्व पूरे प्रदेश में अनेकों स्थानों में भी यह कार्यक्रम आयोजित होंगे। 
जिसमें विभाजन के पश्चात हुए लाखों शहीदों को श्रंद्धाजलि दी जाएगी। यह एक महान कदम पूर्वजों के सम्मान में साबित होगा।नई पीढ़ी को भी अपने पूर्वजों के बलिदान को जानने का अवसर मिलेगा। पूरे प्रदेश में उनके बलिदान का संदेश पहुंचेगा। भाजपा हांसी के मण्डल अध्यक्ष एवं जिला कष्ट निवारण समिति हिसार के सदस्य तनुज खुराना  ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सदा देशभक्तों का सम्मान करती आई है। 
इस कार्यक्रम को आयोजित करने का नियम सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उसके पश्चात यह कार्यक्रम प्रदेश में भी राज्य स्तर पर होने लगा। उसके बाद अब हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री ने  इसे पूरे प्रदेश में मनाने का फैसला लिया है। इस कार्यक्रम को इतना ऐतिहासिक बनाने हेतु स्वामी धर्मदेव,पंचनंद समिति की अहम भूमिका है।