पंजाब सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू करे: दयाल सोढी।

चंडीगढ़ 20/04/25: पंजाब भाजपा महासचिव दयाल सिंह सोढ़ी ने कहा कि पंजाब में गेहूं की आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसका कारण यह है कि बिजली विभाग ने समय पर बिजली के तारों की मरम्मत नहीं की, जिसके कारण शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग रही है। यह लापरवाही है|

उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि प्रधान राज्य है, यहां प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की जानी चाहिए, ताकि फसल नुकसान से पीड़ित किसानों को मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि यह बीमा योजना अन्य राज्यों में भी लागू की गई है। लेकिन यह बहुत दुःख की  बात है कि यह बीमा योजना अब तक पंजाब में लागू नहीं हो पाई है। किसान अपनी रबी-खरीफ़ की फसलों को तभी बचा सकते हैं, जब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की जाए। इससे किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा।