
भाजपा पार्षदों को निगम पदों से नहीं, बल्कि अपनी पार्टी से इस्तीफा देना चाहिए- कांग्रेस
चंडीगढ़ कांग्रेस ने भाजपा पार्षदों के इस्तीफे की अफवाहों को भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के चंडीगढ़ विरोधी रवैये से ध्यान भटकाने के लिए उनके स्थानीय नेताओं द्वारा किया गया प्रयास करार दिया है।
चंडीगढ़ कांग्रेस ने भाजपा पार्षदों के इस्तीफे की अफवाहों को भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के चंडीगढ़ विरोधी रवैये से ध्यान भटकाने के लिए उनके स्थानीय नेताओं द्वारा किया गया प्रयास करार दिया है।
मेयर हरप्रीत कौर समेत भाजपा पार्षदों द्वारा प्रशासन की आलोचना करने वाले बयानों पर कटाक्ष करते हुए चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन भाजपा नीत गृह मंत्रालय की नीतियों और निर्देशों से बाहर काम नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि यह सही है कि प्रशासन लगातार नगर निगम को पर्याप्त फंड देने से इंकार कर रहा है, जिससे शहर का विकास बाधित हो रहा है, लेकिन भाजपा पार्षदों को यह समझना चाहिए कि प्रशासन सीधे गृह मंत्रालय के नियंत्रण में काम करता है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा पार्षदों के नगर निगम पद से इस्तीफा देने से चंडीगढ़ नगर निगम को कोई लाभ नहीं होगा, इसके लिए उन्हें अपनी पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि चंडीगढ़ नगर निगम की सभी समस्याओं की जड़ में भाजपा नीत गृह मंत्रालय और भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व है।
