भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड फेंकने वालों को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

जालंधर, 8 अप्रैल पैगाम-ए-जगत: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर बीती रात आतंकी हमला हुआ। ई-रिक्शा में सवार कुछ लोगों ने उनके घर पर ग्रेनेड फेंका, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ।

हमले के समय पूर्व मंत्री अपने घर में सो रहे थे। उनके साथ घर में अन्य परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। यह पूरी घटना उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
जालंधर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ग्रेनेड फेंकने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रविंदर कुमार निवासी सुभान रोड, गढ़ा (जालंधर) और सतीश उर्फ ​​काका उर्फ ​​लक्का निवासी भार्गव कैंप (जालंधर) के रूप में हुई है। पुलिस ने ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है।