
आप की जीत पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, मतदाताओं का आभार जताया
लुधियाना/चंडीगढ़: लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने शानदार जीत हासिल की है। उन्हें कुल 35,179 वोट मिले और वे 10,637 वोटों की बढ़त के साथ जीते।
लुधियाना/चंडीगढ़: लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने शानदार जीत हासिल की है। उन्हें कुल 35,179 वोट मिले और वे 10,637 वोटों की बढ़त के साथ जीते।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने इस जीत पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनहितैषी नीतियों की जीत है।
