रयात बाहरा एजुकेशन सिटी में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम

होशियारपुर- रयात बाहरा एजुकेशन सिटी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज में महिलाओं के योगदान, उपलब्धियों और भूमिका को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि अविनाश राय खन्ना ने महिलाओं की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी भी संस्था या समाज की तरक्की महिलाओं के बिना संभव नहीं है। उन्होंने शिक्षा और स्वावलंबन को महिला सशक्तिकरण का आधार बताया।
इस अवसर पर कैंपस डायरेक्टर डॉ. चंद्र मोहन ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के योगदान का सम्मान करने और समानता व जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए है। उन्होंने संस्था में महिलाओं की उपलब्धियों की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर रयात बाहरा ग्रुप से वर्ष 2008 से जुड़ी महिला कर्मचारियों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।