पेंशनर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मेहता चुने गए

नवांशहर- पेंशनर्स एसोसिएशन प्रापा कार्पो:लिम:मंडल नवांशहर का चुनाव अधिवेशन मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता के नेतृत्व में हुआ। अधिवेशन में मंडल सचिव मदन लाल द्वारा रिपोर्ट पेश की गई तथा फंड का लेखा-जोखा बताया गया। जिसे पूरे सदन ने पारित कर दिया।

इसके बाद मंडल अध्यक्ष द्वारा पहली कमेटी को भंग कर दिया गया तथा आगामी कार्रवाई के लिए कार्रवाई रजिस्टर मंडल कमेटी को सौंप दिया गया। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत मंडल कमेटी के सचिव शिव कुमार तिवारी, सह उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र, उपाध्यक्ष बलबीर दोसांझ, वित्त सचिव कुलविंदर अटवाल तथा सहायक सचिव अश्वनी कुमार ने की। जिसमें सर्वसम्मति से मंडल कमेटी का चुनाव किया गया। जिसे सदन ने मंजूरी दे दी। 
इस अवसर पर मंडल गुरायण से वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलविंदर पाल, सचिव सुरिंदर लाखा, गढ़शंकर से मंडल अध्यक्ष कमल देव, सचिव अमरीक सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनजीत कुमार, मंडल नेता विजय कुमार और पूर्व नेता जसवंत राय भी उपस्थित थे। 
नवनिर्वाचित मंडल कमेटी के अध्यक्ष नरिंदर कुमार मेहता, संरक्षक परमजीत सिंह, सह उपाध्यक्ष रविंदर भास्कर, उपाध्यक्ष शंभू नारायण सिंह, महासचिव मदन लाल, सहायक सचिव जुगिंदर सिंह, वित्त सचिव हुकम चंद, प्रेस सचिव प्रेम चंद, संगठन सचिव सुरिंदर सिंह और ऑडिटर देव राज को पदाधिकारी चुना गया। नवनिर्वाचित मंडल कमेटी ने सदन को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने का आश्वासन दिया।