वेटरनरी विश्वविद्यालय 12 मार्च को मछली महोत्सव का करेगा आयोजन
लुधियाना 07 मार्च 2025- गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी , लुधियाना का कालेज आफ फिशरीज 12 मार्च, 2025 को 'मछली महोत्सव' (फिश फेस्टिवल) का आयोजन कर रहा है। राज्य में मछली की खपत बढ़ाने के लिए इस मेले का विषय 'स्वास्थ्य के लिए मछली' होगा। इस मेले में मछली से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजन प्रदर्शित किए जाएंगे तथा उनके पोषण और स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी बताया जाएगा। मछली में विभिन्न विटामिन, खनिज, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयोडीन, ओमेगा एसिड और कई अन्य लाभकारी तत्व होते हैं।

डॉ जतिंदर पाल सिंह गिल, वाइस चांसलर ने इसके पोषण संबंधी लाभों पर जोर देते हुए कहा कि आम उपभोक्ता को इसके बारे में शिक्षित करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल मछली की मांग बढ़ेगी, बल्कि किसानों और संबंधित पेशेवरों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
मछली के सेवन के इतने स्वास्थ्य लाभों के बावजूद, पंजाब में मांसाहारी उपभोक्ता प्रति वर्ष केवल 400 ग्राम मछली खाते हैं, जबकि वैश्विक औसत 20.6 किलोग्राम और राष्ट्रीय औसत 8.89 किलोग्राम है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने मांसाहारी व्यक्ति के लिए 12 किलोग्राम मछली खाने की सिफारिश की है। पिछले दो दशकों में राष्ट्रीय स्तर पर मछली की खपत 66 से 72 प्रतिशत तक बढ़ गई है, जबकि पंजाब में यह 30 से 26 प्रतिशत तक घट गई है। विश्वविद्यालय इस संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई मंचों पर अभियान चला रहा है।
इसी परिप्रेक्ष्य में यह मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा तैयार विभिन्न पेशेवर, उद्यमी एवं विद्यार्थी अपने उत्पादों के साथ आम उपभोक्ता के सामने आएंगे। इस अवसर पर सजावटी मछलियों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। मेले के दौरान 'स्वास्थ्य के लिए मछली' विषय पर टैग लाइन लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जो आम जनता के लिए खुली होगी और इसके लिए नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।