अखिल भारतीय किसान सभा ने गढ़शंकर में पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

5 मार्च होशियारपुर- आज संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा ने दर्शन सिंह मट्टू व गुरनेक सिंह भज्जल के नेतृत्व में गढ़शंकर के श्री आनंदपुर साहिब चौक पर पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा के नेता दर्शन सिंह मट्टू, गुरनेक सिंह भज्जल, महेंद्र बड़ोआण, बीबी सुभाष मट्टू व अच्छर सिंह बिलरो ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का किसानों की मांगों को सुने बिना बैठक छोड़कर चले जाना तथा उसके बाद पंजाब में आपातकाल जैसा माहौल बनाकर किसानों को हिरासत में लेना बेहद निंदनीय है।

 उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का किसानों के साथ दुर्व्यवहार इस बात का सबूत है कि वह किसान विरोधी हैं तथा चंडीगढ़ में किसानों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन में जा रहे किसान नेताओं को पुलिस द्वारा जबरन हिरासत में लिया जा रहा है। जो लोकतंत्र के लिए हानिकारक है। 
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को रिहा नहीं किया गया और किसानों की बाकी मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले समय में बड़ा संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर अमरजीत सिंह, कश्मीर सिंह भज्जल, गरीब दास बिटान, हरभजन अटवाल, प्रेम सिंह राणा, बलदेव राज, प्रेम सिंह प्रेमी, तलजिंदर कौर, गुरमेल कलसी, मक्खन सिंह, मोहन कसाना और बलराम आदि मौजूद थे।