पहलवान पाल सिंह दोसांझ की याद में अंडर 15 (लड़के) पंजाब स्टेट फ्रीस्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप
3 मार्च होशियारपुर- पहलवान पाल सिंह दोसांझ की याद में अंडर 15 (लड़के) पंजाब स्टेट फ्रीस्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप सरकारी स्कूल बस्सी कलां के खेल मैदान में चांद पहलवान और कोच राजिंदर सिंह की अगुआई में करवाई गई। इस दौरान सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की और पहलवानों को आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर पंजाब भर से करीब 100 पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुकाबलों को 38 किलोग्राम से लेकर 85 किलोग्राम तक 10 कैटेगरी में बांटा गया था। इस मौके पर 38 किलोग्राम में अमृतपाल जालंधर, 41 किलोग्राम में यशन, 44 किलोग्राम में जगदीश जालंधर, 48 किलोग्राम में अंश अमृतसर, 52 किलोग्राम में रमनदीप संगरूर, 57 किलोग्राम में जैलप्रीत सिंह जालंधर और 62 किलोग्राम में प्रभजोत सिंह जालंधर ने पहला स्थान हासिल किया।
68 किलो वर्ग में परनाम फरीदकोट ने पहला, जसजीत लुधियाना ने दूसरा और रोशन होशियारपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 75 किलो वर्ग में धनवीर जालंधर ने पहला, शोएब पटियाला ने दूसरा और जोरावर मानसा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह 82 किलो वर्ग में अरमान सिंह पटियाला ने पहला, समीर लुधियाना ने दूसरा और रणवीर मानसा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस मौके पर विक्की चड्ढा सरपंच बस्सी कलां, सनीता देवी सरपंच बठूला, चरणजीत सिंह सरपंच चब्बेवाल, भूपिंदर सिंह सरपंच सैदोपट्टी, नंबरदार करनैल सिंह भूनों, दलजीत सिंह सरपंच भूनों, पंच रविंदर सिंह नोना, सतविंदर सिंह जंडोली, नरेश कुमार जंडोली, करमजीत सिंह बिट्टा, कृष्ण गोपाल, जगवीर सिंह, बरमदत्त रत्ती, हरदीप सिंह पटियाला, विजय कुमार, टिंकू सचदेवा, ब्लू पहलवान, राजा दोसांझ, जसवीर सिंह शीरा आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर नव गिल ने मन्ना पहलवान बहरोवाल को विशेष तौर पर सम्मानित किया।