पंजाब सरकार अवैध खनन पर सख्त रुख अपना रही है: बरिंदर कुमार गोयल
होशियारपुर 26 फरवरी- पंजाब सरकार के खनन एवं भूविज्ञान, मृदा एवं जल संरक्षण तथा जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज पौंग डैम तथा शाह नेहरू बैराज का दौरा किया। शाह नेहरू बैराज पहुंचने पर उन्हें पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर उनके साथ उर्मदुर विधायक जसवीर सिंह राजा गिल तथा दसूहा विधायक एडवोकेट करमबीर सिंह घुमन भी मौजूद थे।

इस दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने खनन एवं भूविज्ञान, मृदा एवं जल संरक्षण तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल ने पौंग डैम तथा शाह नेहरू बैराज का दौरा किया था। इसी संबंध में उन्होंने आज स्वयं मौके पर पहुंचकर विभागीय कार्यप्रणाली व प्रबंधों का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार खनन के उचित प्रबंधन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विभाग आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके पारदर्शिता को बढ़ावा दे रहा है।
पहले मैनुअल सिस्टम था, जिसे अब ऑनलाइन कर दिया गया है और हर महत्वपूर्ण स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि किसी भी अनियमितता पर नजर रखी जा सके। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सरकार ने 60 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और कई एफआईआर भी दर्ज की हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी लापरवाही पाई जाती है, वहां तुरंत सख्त कदम उठाए जाते हैं। बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि 2022 में सरकार बनने के बाद पारदर्शिता और सुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया।
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने जो सुधार किए हैं, वे पिछली सरकारों के दौरान कभी संभव नहीं थे। सरकार की नीतियों का मुख्य उद्देश्य जनता को सुविधा प्रदान करना और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना है। इस अवसर पर एसई शाह नेहरू विजय गिल, एक्स. दिनेश कुमार भी मौजूद थे।