नाभा में श्री विश्वकर्मा प्रतिमा स्थापना दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

नाभा, 25 फरवरी- श्री विश्वकर्मा मंदिर कृष्णापुरी में विश्वकर्मा वेलफेयर सोसायटी नाभा द्वारा 67वां श्री विश्वकर्मा प्रतिमा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष चरण सिंह रल्हन एमडी मलकीत एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड नाभा ने की। मुख्य अतिथि जिला योजना बोर्ड पटियाला के चेयरमैन जसवीर सिंह जस्सी सोहियांवाला थे।

नाभा, 25 फरवरी- श्री विश्वकर्मा मंदिर कृष्णापुरी में विश्वकर्मा वेलफेयर सोसायटी नाभा द्वारा 67वां श्री विश्वकर्मा प्रतिमा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष चरण सिंह रल्हन एमडी मलकीत एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड नाभा ने की। मुख्य अतिथि जिला योजना बोर्ड पटियाला के चेयरमैन जसवीर सिंह जस्सी सोहियांवाला थे। 
मुख्य न्यायाधीश गुरचरण सिंह कलेरोन के पुत्र गगनदीप सिंह कलेरोन की पत्नी अमनदीप कौर व समस्त परिवार की उपस्थिति में झंडा रस्म मनप्रीत सिंह लोटे एमडी करतार कंबाइन इंडस्ट्री भादसों ने अदा की। श्री विश्वकर्मा महापुराण का पाठ किया गया तथा आरती व अरदास की गई।
 कार्यक्रम में ऑल इंडिया कंबाइन एसोसिएशन के प्रधान अवतार सिंह नंदा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन सुरिंदरपाल शर्मा, पूर्व सरपंच भगवंत सिंह मनकू भादसों ने भाग लिया। कविश्री जत्था भाई कृष्ण सिंह नरमाणा ने श्री विश्वकर्मा जी का गुणगान कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
इस अवसर पर मलकीत सिंह एमडी मलकीत एग्रो इंडस्ट्रीज नाभा, हरविंदर सिंह सुरिंदर कंबाइन इंडस्ट्री नाभा, पाखर सिंह हरदेव कंबाइन, लखविंदर सिंह लक्खी गहिर कंबाइन, अमरीक सिंह गुरदयाल कंबाइन इंडस्ट्री, हरजीत सिंह रूपरोय, कुलवंत सिंह सियान, जगदीश सिंह मथारू स्टेज सचिव, अजायब सिंह एएस कंबाइन, कुलदीप सिंह सियान कंबाइन इंडस्ट्री नाभा, सरबजीत सिंह रामगढि़या सरको कंबाइन, लखवीर सिंह पंजाब गोल्ड कंबाइन, लखवीर सिंह पंजाब गोल्ड कंबाइन, हरजिंदर सिंह हरजीत कंबाइन, इंदरप्रीत सिंह इंदर कंबाइन, नारायण कंबाइन, बलजिंदर सिंह चाहिल, ज्ञान चंद बिरदी, जसविंदर पाल सिंह मथारू, बलजिंदर सिंह धम्मू, अवतार सिंह टिंड, अवतार सिंह पनेसर, जोरा सिंह धम्मू, सतनाम सिंह पनेसर, सतनाम सिंह एमसी भादसों, धनंजय वालिया, गुरदीप सिंह खालसा, गणेश मशीनरी स्टोर, रणधीर सिंह मथारू संसार कंबाइन, रामसरूप एहदी, राजकुमार गहिर, रूप सिंह रल्हन, लाभ सिंह धम्मू, देव सिंह मेन, सुरजीत सिंह भेले, नरिंदर सिंह गहिर, रविंदर सिंह पनेसर, हरनेक सिंह देव और कई अन्य धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठन जगत गुरु भगवान श्री विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे। 
इस अवसर पर मुख्यातिथि को विश्वकर्मा वेलफेयर सोसायटी नाभा की ओर से अन्य महानुभावों व विश्वकर्मा रामगढिय़ा संस्थाओं के प्रतिनिधियों को लोय व सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गुरु का लंगर खूब बरताया गया।