सेमिनार में बच्चों को पोक्सो एक्ट के बारे में किया गया जागरूक

21 फरवरी नवांशहर- राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के दिशा-निर्देशों तथा सदस्य सचिव पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी एस.ए.एस. नगर से प्राप्त आदेशों के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रिया सूद तथा सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी डॉ. अमनदीप के दिशा-निर्देशों पर जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के पैरालीगल वालंटियर वासदेव परदेसी तथा देस राज बाली द्वारा सरकारी स्मार्ट हाई स्कूल अलाचौर में कानूनी जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस सेमिनार में न्यायिक अधिकारी (अंडर ट्रेनिंग) मैडम आंचल धीर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई बच्चों को परेशान करता है, उनके साथ अनुचित तरीके से शारीरिक छेड़छाड़ करता है, उन्हें अश्लील वीडियो दिखाता है, गलत संदेश भेजता है, मानसिक रूप से परेशान करता है या किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर बच्चे अपने माता-पिता तथा अध्यापकों को अवश्य सूचित करें, या सहायता के लिए बच्चों के हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल करें। 
उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए मुफ्त कानूनी सहायता, बाल विवाह, बाल मजदूरी तथा जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के टोल फ्री नंबर 1968 के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी शहीद भगत सिंह नगर के पीएलवी वासदेव परदेसी तथा देस राज बाली के अलावा मुख्याध्यापक संजीव कुमार, सुखवंत कौर, सुरिंदर पाल, रितु सरीन, सोनिया बाली, डिंपी खुराना, साक्षी सरीन, सुखविंदर कौर, संदीप कौर, मनप्रीत, बबीता, करिश्मा, नवजोत कौर आदि विद्यार्थी तथा अन्य उपस्थित थे।