संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 5 मार्च को चंडीगढ़ चलने का आह्वान।
नवांशहर- किरती किसान यूनियन जिला कमेटी शहीद भगत सिंह नगर की एक बैठक नवांशहर की अनाज मंडी में हुई। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष सुरिंदर सिंह बैंस, राज्य कमेटी सदस्य भूपिंदर सिंह वड़ैच और जिला सचिव तरसेम सिंह बैंस ने कहा कि नई कृषि मंडी ड्राफ्ट को रद्द करवाने और मोदी सरकार-2 द्वारा मानी गई मांगों को लागू करवाने के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि 5 मार्च को चंडीगढ़ में पक्का धरना दिया जाएगा। जिसकी तैयारी के लिए गांवों में किसानों और काश्तकारों की बैठकें और रैलियां की जाएंगी।

उन्होंने आगे कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के फैसले के अनुसार 9 फरवरी को सांसद मलविंदर सिंह कंग को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर मांग की गई कि कृषि मंडी नीति को रद्द करवाने के लिए किसानों की आवाज बनकर संसद सत्र में सवाल उठाए जाएं, ताकि केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा सके।
इस मौके पर उपाध्यक्ष सोहन सिंह अटवाल, परमजीत सिंह शहाबपुर, सुरिंदर सिंह मेहरमपुर, जीवन बेगोवाल, अवतार सिंह स्कोहपुर, करनैल सिंह उड़ापर, मेजर सिंह, राम जी दास सनावा, अवतार सिंह उड़ापर, मक्खन सिंह भानमजारा व अन्य मौजूद थे।