लोकसभा सदस्य डॉ. राज ने कांग्रेस और भाजपा का किला ढहाया

माहिलपुर- नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद पंजाब में राजनीतिक उथल-पुथल अपने चरम पर है। कांग्रेस के मजबूत गढ़ माने जाने वाले फगवाड़ा में आज लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक ताकत साबित की।

उनके नेतृत्व में आज आप को और मजबूती मिली और कांग्रेस पार्षद मनीष प्रभाकर, रामपाल उप्पल, पदम सुधीर (निक्का) अपने साथियों सहित आप में शामिल हो गए। एक दिन पहले भाजपा पार्षद परमजीत सिंह खुराना भी डॉ. राज से हाथ मिलाया और आप का दामन थाम लिया। इससे पहले दो आजाद उम्मीदवार इंद्रजीत सिंह और हरप्रीत सिंह भोगल ने भी डॉ. राज का नेतृत्व स्वीकार कर आप को समर्थन देने का फैसला सार्वजनिक किया। 
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पेप्पी शर्मा भी आप में शामिल हुए। फगवाड़ा में एक संक्षिप्त समारोह में इन पार्षदों ने डॉ. राज, आप विधायक रमन अरोड़ा, आप प्रवक्ता हरनूर सिंह मान और पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान की मौजूदगी में आप में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की।
 आप के वरिष्ठ नेताओं ने इन पार्षदों को भरोसा दिलाया कि उन्हें पार्टी में उपयुक्त पद और जिम्मेदारियां दी जाएंगी। इस अवसर पर दलजीत राजू, जसपाल सिंह पंडोरी बीबी, पार्षद विक्की सूद, ओम प्रकाश बिट्टू, बॉबी बेदी आदि भी मौजूद थे।