
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 19 जुलाई को जींद को देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात
चंडीगढ़, 17 जुलाई-हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 19 जुलाई को जींद जिले के जुलाना उपमंडल में कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और नंदगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
चंडीगढ़, 17 जुलाई-हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 19 जुलाई को जींद जिले के जुलाना उपमंडल में कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और नंदगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस संबंध में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता भी मुख्यमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर उनके पैतृक गांव नंदगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हरियाणवी परंपरा के अनुसार श्रीमती रेखा गुप्ता को कोथली भेंट करेंगे। इसी कड़ी में, कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी और अन्य विधायक भी श्रीमती रेखा गुप्ता को कोथली भेंट करेंगे, जिससे भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परंपरा का निर्वहन होगा।
