डीएस कक्कड़ "द राजपुरा प्रेस क्लब" के अध्यक्ष और हिमांशु हैरी (सेतिया) वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने।

राजपुरा, 04 जनवरी- द राजपुरा प्रेस क्लब का 2025 के लिए नया अध्यक्ष बनाने के संबंध में एक बैठक अध्यक्ष विजय वोहरा के नेतृत्व में यहां एक निजी होटल में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से पत्रकार डीएस कक्कड़ को वर्ष 2025 का नया अध्यक्ष चुना गया। और उन्हें अपनी कार्यकारिणी बनाने का अधिकार दिया गया।

इस अवसर पर द राजपुरा प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने नए अध्यक्ष डीएस कक्कड़ का फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान नए अध्यक्ष डीएस कक्कड़ ने यह जिम्मेदारी देने के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि वे पत्रकारों की भलाई के लिए पूरी लगन से काम करेंगे.
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष डीएस कक्कड़ ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की संरक्षक विजय वोहरा, अध्यक्ष दीपक अरोड़ा, महासचिव जीएस बेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु हैरी, उपाध्यक्ष राजेश देहरा, उपाध्यक्ष ललित कुमार, कैशियर रवदीप सूरी, पीआरओ राकेश भटेजा, सदस्य शुशील सिंधी, सदस्य लक्की कुमार, कानूनी सलाहकार एड बिक्रमजीत पासी, कानूनी सलाहकार बलदेव सिंह मंडल को नियुक्त किया गया.