राष्ट्रीय सम्मेलन में वेटरनरी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को मिले विभिन्न सम्मान
लुधियाना 04 अक्टूबर 2024- गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग के शिक्षकों और छात्रों ने 12वें भारतीय मांस विज्ञान संघ सम्मेलन में भाग लिया और कई पुरस्कार जीते। यह राष्ट्रीय गोष्ठी प. दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, मथुरा, उत्तर प्रदेश में 'हरित और सतत मांस क्षेत्र: बदलते वैश्विक परिप्रेक्ष्य' विषय पर आयोजित किया गया।

अपने शोध योगदान से विभाग ने सम्मेलन में पांच महत्वपूर्ण पुरस्कार जीते। डॉ नितिन मेहता और डॉ. पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र प्रस्तुति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ जयप्रिया और डॉ. शिलाविया भट्ट, पीएचडी शोधकर्ता को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ पेपर और सर्वश्रेष्ठ पोस्टर के लिए सम्मानित किया गया। डॉअभिनंद एमवीएससी के शोधकर्ता को उनके अनूठे शोध के लिए सम्मानित किया गया। इन शोध प्रस्तुतियों में डॉ राजेश वाघ ने भी योगदान दिया।
डॉ नितिन मेहता ने एक मुख्य भाषण भी प्रस्तुत किया और उन्हें रिसर्च जर्नल ऑफ मीट साइंस के लिए फिर से एसोसिएट एडिटर चुना गया। डॉ पवन कुमार को इंडियन मीट साइंस एसोसिएशन का संयुक्त सचिव चुना गया। विभागाध्यक्ष डॉ यशपाल सिंह ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की।
कॉलेज ऑफ वेटरनरी साइंस के डीन डॉ सर्वप्रीत सिंह घुम्मण ने कहा कि ऐसी उपलब्धियों से संस्था का सिर ऊंचा होता है। डीन पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज डॉ संजीव कुमार उप्पल ने प्रशंसा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का वैज्ञानिक समुदाय लगातार नए उत्पाद विकसित करने के लिए प्रयासरत है। डॉ जतिंदर पाल सिंह गिल, वाइस चांसलर ने बधाई देते हुए कहा कि पशुधन उत्पादों में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दृष्टिकोण का विस्तार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से हम किसानों की आय बढ़ाकर उद्यमिता का विकास कर सकते हैं।