डॉ जतिंदर पाल सिंह गिल ने वेटरनरी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर का पदभार संभाला
लुधियाना 11 सितम्बर 2024- डॉ जतिंदर पाल सिंह गिल ने गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के वाइस चांसलर के रूप में कार्यभार संभाला है।
लुधियाना 11 सितम्बर 2024- डॉ जतिंदर पाल सिंह गिल ने गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के वाइस चांसलर के रूप में कार्यभार संभाला है।
डॉ गिल एक प्रख्यात शिक्षाविद् और प्रसिद्ध शोधकर्ता के रूप में 34 वर्षों से अधिक समय से पशु चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और अकादमिक प्रशासन में योगदान दे रहे हैं, अपने 16 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव में से 09 वर्ष निदेशक अनुसंधान, अनुसंधान समन्वयक और अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के रूप में सेवारत रहे हैं। चार वर्षों तक उन्होंने स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के निदेशक के रूप में और दो वर्षों तक विभाग के प्रमुख के रूप में कार्य किया। उन्होंने कनाडा में सस्केचेवान विश्वविद्यालय में एडजंकट प्रोफेसर के रूप में भी काम किया है।
डॉ गिल ने अनुसंधान के क्षेत्र में 140 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान परियोजनाओं के माध्यम से 150 करोड़ रुपये से अधिक के फंड जुटाए हैं । इस प्रयास में, 48 राष्ट्रीय और 12 अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों के साथ सहयोग स्थापित किया गया है, जिसमें कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, जर्मनी, थाईलैंड और ब्राजील के संगठन शामिल हैं। इसके अलावा 40 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यक्तिगत शोध परियोजनाओं के माध्यम से उन्होंने 50 करोड़ का वित्तीय योगदान हासिल किया है।
वह डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा स्थापित उच्च स्तरीय समिति के सदस्य थे। उन्होंने कृषि विविधीकरण के लिए विशेषज्ञ समिति, राज्य किसान नीति में पशुधन उत्पादन की भूमिका और कई अन्य प्रतिष्ठित समितियों में सक्रिय भूमिका निभाई। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन और विश्व स्वास्थ्य संगठन में विशेषज्ञ सदस्य के रूप में कार्य किया। राष्ट्रीय स्तर पर, उन्होंने भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण में विशेषज्ञ के रूप में कार्य किया है।
डॉ गिल को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से प्रतिष्ठित सम्मान और प्रशंसा मिली है।
डॉ गिल नेअपना पद संभालते हुए कहा कि वह शिक्षकों और साथी कर्मचारियों को पूरा समर्थन देंगे और उनका पूरा योगदान चाहेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों एवं संस्थाओं से पूर्ण सहयोग की भी आशा व्यक्त की। मीटिंग के दौरान पूर्व वाइस चांसलर डॉ इंद्रजीत सिंह ने उन्हें बधाई दी और भविष्य में अपने समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षक बहुत मेहनती और गतिशील हैं और वे पशुधन के कल्याण के लिए हमेशा आगे रहते हैं।
