रूस के बदले की कार्रवाई से हिला यूक्रेन! 400 से ज़्यादा ड्रोन और 40 बैलिस्टिक मिसाइलों ने मचाई तबाही
यूक्रेन: 2022 से चल रहा रूस-यूक्रेन युद्ध अब 2025 में और भी ज़्यादा आक्रामक होता दिख रहा है। ताज़ा घटनाक्रम में रूस ने यूक्रेन के लगभग सभी बड़े इलाकों पर 400 से ज़्यादा ड्रोन और 40 से ज़्यादा बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने ट्विटर पर एक भावुक और गुस्से भरा बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी वायु सेना कई मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराने में सफल रही, लेकिन तीन आपातकालीन सेवा कर्मियों के मारे जाने और 49 के घायल होने की पुष्टि हुई। मलबा हटाने और बचाव अभियान जारी है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस अपनी नीति नहीं बदल रहा है। वह नागरिकों को निशाना बना रहा है। यह युद्ध अब सिर्फ़ यूक्रेन का युद्ध नहीं रह गया है, यह मानवता का युद्ध है। उन्होंने कहा कि रूस को अंतरराष्ट्रीय जवाबदेही के दायरे में लाया जाना चाहिए।