लतीफपुर पुनर्वास मोर्चा ने आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा को ज्ञापन दिया

जालंधर/होशियारपुर- लतीफपुर पुनर्वास मोर्चा ने लतीफपुर के पुनर्वास को लेकर भगवंत मान की सरकार के खिलाफ बड़ा समागम किया। मोर्चे के प्रमुख नेता महेंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि प्रशासन ने सरदार जसकरन सिंह काहन सिंह वाला जी के नेतृत्व में 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मीटिंग आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा जी के साथ करवाई|

 जिसमें उन्होंने पूरी बातचीत को बड़ी गंभीरता से सुना और दिल्ली चुनाव के बाद पैनल मीटिंग का आश्वासन दिया। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर जालंधर हिमांशु अग्रवाल जी भी मौजूद थे।
उन्होंने आगे बताया कि मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन सौंपते समय अमरीक सिंह, अवतार सिंह रेरू, कश्मीर सिंह, सरबजीत सिंह, हरदीप सिंह, बीबी भूपिंदर कौर, बीबी राजविंदर कौर मौजूद थे।