भारतीय नौसेना में भर्ती के लिए पंजीकरण लिंक खुला

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 10 जुलाई, 2025: भारतीय नौसेना में भर्ती होने के इच्छुक जिला एसएएस नगर के बेरोजगार युवाओं के लिए भारतीय नौसेना भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 05-07-2025 से शुरू हो गया है।

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 10 जुलाई, 2025: भारतीय नौसेना में भर्ती होने के इच्छुक जिला एसएएस नगर के बेरोजगार युवाओं के लिए भारतीय नौसेना भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 05-07-2025 से शुरू हो गया है।
यह जानकारी देते हुए, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग के उप निदेशक, श्री हरप्रीत सिंह मानशाहिया ने बताया कि भारतीय नौसेना में ग्रुप-बी (एनजी) और ग्रुप-सी के पदों के लिए भर्ती 05-07-2025 से 18-07-2025 तक ऑनलाइन की जा सकती है। 
इस संबंध में, एसएएस नगर जिले के युवाओं से अपील की गई है कि इच्छुक उम्मीदवार भारतीय नौसेना के लिए ऑनलाइन वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।