पुलिस ने नशा तस्कर को हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार

एसएएस नगर, 15 मार्च - मोहाली पुलिस ने शहर में युवाओं को हेरोइन बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहाली जिले के गांव कंडाला निवासी अकबर के रूप में हुई है।

एसएएस नगर, 15 मार्च - मोहाली पुलिस ने शहर में युवाओं को हेरोइन बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहाली जिले के गांव कंडाला निवासी अकबर के रूप में हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी 2 श्री हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि एसएसपी श्री दीपक पारीक के नेतृत्व में पुलिस द्वारा शरारती तत्वों व नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत एरोसिटी थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर जगनप्रीत सोही के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा तलाशी अभियान के दौरान गांव कंडाला से अकबर नामक युवक को 6 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।
डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि गिरफ्तार युवक अकबर से प्रारंभिक पूछताछ में यह भी पता चला है कि वह गांव कंडाला व अन्य नजदीकी गांवों में हेरोइन बेचता है। पुलिस ने अकबर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने अकबर को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस अकबर से पता लगाएगी कि वह हेरोइन कहां से लाता है तथा इस मादक पदार्थ तस्करी में उसके अन्य साथी कौन हैं।