मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

चंडीगढ़, 23 जून - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता श्रीमती परमेश्वरी देवी (91 वर्ष) के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने रोहतक स्थित उनके निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 मुख्यमंत्री ने श्रीमती परमेश्वरी देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता परमेश्वरी देवी एक धार्मिक महिला थीं तथा उन्होंने सदैव समाज व गरीबों के कल्याण के लिए कार्य किया।
 इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने माता के नाम पर एक पेड़ रखने का संदेश देकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य किया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास पर त्रिवेणी का पौधा लगाया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री श्री रामबिलास शर्मा, पूर्व सांसद श्री रमेश कौशिक, पूर्व विधायक श्री लीला राम सोमत सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।