वर्ष 2024 के लिए एनएफएल कर्मचारी संघ के चुनाव में इस बार गुरदीप सिंह ढिल्लों ग्रुप ने बाजी मारी है। इस चुनाव में गुरदीप सिंह ढिल्लों को 127 वोटों के मुकाबले 70 वोटों के अंतर से गुरजीत सिंह सेखों को अध्यक्ष चुना गया और हरबंस सिंह को 85 वोटों के मुकाबले 112 वोटों के अंतर से युगेश कुमार शुक्ला को हराकर महासचिव चुना गया।
विजयी उम्मीदवारों में रितेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष शर्मा उपाध्यक्ष, अश्विनी शर्मा संगठनात्मक सचिव, सुखचैन सिंह संयुक्त सचिव, भानु प्रकाश गिरी खजांची, हरिकृष्ण, केके जिंदल, शुबाष खापेकर, अनिल कुमार, दीपक चौधरी, पवन कुमार बंसल, रूपेश परेडकर, सुरजीत कुमार, पुनीत बामेल और युगेश कुमार जैन सदस्य चुने गए। जीत के बाद बोलते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुरदीप सिंह ढिल्लों और हरबंस सिंह ने सभी मतदाताओं को तहे दिल से धन्यवाद दिया और घोषणा की कि प्रबंधन से बात करके कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
You May Also Like
लाल किले पर 10 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती- विपिन गोयल
पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति में बनी सहमति, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नहीं चलेंगे टिप्पर
Dairy Development Department Organises Milk Producers Awareness Camp