फतेहाबाद, 24 मार्च- ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय कार्यालय में संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में समाज की मजबूती और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग प्रकोष्ठ का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धर्मपाल चावला और महिला जिला अध्यक्ष डॉ. सुमन बजाज ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए सर्वसम्मति से सूर्यवंशी मंजू चोपड़ा को योग प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मंजू चोपड़ा ने पदभार संभालते ही अपनी टीम का विस्तार किया।
उन्होंने योग के प्रचार-प्रसार के लिए पवन नारंग, ज्योति बजाज, आशीष कुमार बंसल तथा अर्चना शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया। इस अवसर पर ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी साहब दयाल वधवा ने नई टीम को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि योग प्रकोष्ठ समाज के हर वर्ग को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश चुघ ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। अपनी नियुक्ति पर मंजू चोपड़ा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, वह उस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगी।
उनका लक्ष्य योग को घर-घर तक पहुँचाना और समाज के लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के दौरान समुदाय के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे, जिन्होंने नई टीम का स्वागत किया और समाज की एकता पर बल दिया।
ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी द्वारा योग प्रकोष्ठ का गठन मंजू चोपड़ा बनीं जिला अध्यक्ष
