बलाचौर, 21 नवंबर (जतिंदरपाल सिंह क्लेर):- गांव रैल माजरा के सरकारी हाई स्कूल के मैदान को स्टेडियम बनाने के नाम पर दिखाया गया 25 लाख रुपये का खर्च अब बड़े विवाद का रूप ले चुका है। कागजों में 25 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम बन चुका है, लेकिन मौके पर विकास कार्य दिखाई नहीं देने से ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया है।
इसी रोष के चलते ग्रामीणों ने रविवार, 22 नवंबर को सुबह 10 बजे सरकारी हाई स्कूल, रैल माजरा में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन को लेकर गांव में काफी चर्चा है और लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि गांव के अधिकारों के लिए है: तेजी मंगट
इस संबंध में तेजी मंगट ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि गांव के अधिकारों और लोगों के टैक्स के पैसे की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए है। उन्होंने कहा कि यदि 25 लाख रुपये खर्च किए गए हैं तो लोगों को यह जानने का पूरा अधिकार है कि यह पैसा कहां और कैसे खर्च किया गया।
उन्होंने कहा कि गांव के विकास के नाम पर लोगों को केवल दावे नहीं, बल्कि धरातल पर काम और खर्च का पूरा हिसाब चाहिए। जनता के सवालों का जवाब देना सरकार और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
ग्रामीणों की बड़ी अपील
ग्रामीणों और तेजी मंगट ने समस्त गांववासियों, युवाओं, खिलाड़ियों और न्यायप्रिय लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनें।
ग्रामीणों का सीधा सवाल है कि 25 लाख रुपये कहां खर्च हुए? लोगों को इसका पूरा हिसाब दिया जाए।
