विश्व दोआबा राजपूत सभा रजि. द्वारा लायंस आई हॉस्पिटल चैरिटेबल सोसायटी के सहयोग से 15 अक्टूबर को सुबह 09 बजे से 01 बजे तक विशाल मेगा आई मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन गांव बिंजो में किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि विशाल मेगा नेत्र चिकित्सा जांच शिविर गांव बिंजो के बड़ा गुरुद्वारा साहिब में आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर आयोजकों ने कहा कि इस कैंप में मरीजों का खर्च और बिंजो से आदमपुर तक मरीजों को लाने-ले जाने का खर्च जतिंदर सिंह परमार विकी अमेरिका द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक फहित सिंह परमार, अध्यक्ष जसपाल सिंह परमार, अध्यक्ष ऊंकार सिंह मिन्हास, महासचिव सतवीर सिंह परमार ने पूरे क्षेत्र के लोगों से इस विशाल मेगा नेत्र चिकित्सा जांच शिविर में अधिक से अधिक पहुंचने की अपील की।
विश्व दोआबा राजपूत सभा रजि. द्वारा विशाल मेगा नेत्र चिकित्सा जांच शिविर 15 अक्टूबर को गांव बिंजो पंजाब में
