मौर मंडी- पंजाब से नशे के खात्मे के लिए शुरू की गई "नशा मुक्ति यात्रा" के तहत आज हलका विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना ने गांव राजगढ़ कुब्बे व बल्लों में नशा मुक्ति अधिकारियों, वालंटियरों व सभी ग्रामीणों को नशा न करने व न बेचने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब की मान सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है। इन्हीं वादों में से एक वादा पंजाब से नशा खत्म करना भी था। पंजाब में किसी भी कीमत पर नशा नहीं बिकने दिया जाएगा।
नशे के खिलाफ जंग को हर तरफ से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। पंजाब नशा मुक्ति की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के "नशे के खिलाफ जंग" के हलका संयोजक हिम्मत सिंह भी मौजूद थे।
ग्रामीणों ने ली नशा न करने व न बेचने की शपथ
