रतिया, 4 फ़रवरी:- वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया आम बजट 2026-27 आम जनों की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरता है। उक्त बात भाजपा रतिया मंडल अध्यक्ष अंकित सिंगला ने कही।  भाजपा नेता ने बजट की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि कहा कि बजट में हर वर्ग की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। बजट में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास की व्यवस्था की गई है। 
उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा व महिला सशक्तिकरण के लिए बजट में अनेक प्रावधान किए गए है। बजट में कैंसर सहित अनेक गम्भीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती के प्रावधान से लाखों लोगों को सीधा लाभ होगा। वहीं बजट में आयुर्वेदिक पद्धति को भी विशेष महत्व दिया गया है।
 भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित सिंगला  ने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसर करने वाला सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश में लागू होने वाली प्रत्येक केंद्रीय योजना में हर वर्ग का ख्याल रखा जाता है जिसके चलते देश दिन दोगुनी व रात चौगुनी तरक्की कर रहा है।