पटियाला:- श्री गुरु रविदास कम्युनिटी सेंटर फैक्ट्री एरिया में बहुजन समाज पार्टी ने जिला अध्यक्ष मेजर सिंह टिब्बी के नेतृत्व में पंजाब बचाओ मुहिम के तहत और 2024 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पटियाला जिले की विधानसभाओं की समीक्षा बैठक जिला स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ की। जिसमें पार्टी के पंजाब प्रभारी और बसपा पंजाब कोऑर्डिनेटर अजीत सिंह भैनी ने विशेष रूप से भाग लिया।
इस अवसर पर विपुल कुमार ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि पंजाब बचाओ मुहिम के तहत वह समीक्षा के लिए पंजाब का दौरा कर रहे हैं, जिस दौरान उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर पटियाला की हर विधानसभा से संबंधित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई है और अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति और बसपा के प्रति अपने काम के बारे में हमें जानकारी दी है।
इस मौके पर बलदेव सिंह मेहरा, जोगा सिंह पनोड़ियां, सुरजीत सिंह गोरिया, अंग्रेज सिंह, रूप सिंह बठोई, हरदीप सिंह चुंबर, राम लाल राठियान, गुरुमीत सिंह, जरनैल सिंह सवाजपुर, रवि कुमार, जरनैल सिंह, सुखलाल गुठलियां, करनैल सिंह, जसपाल सिंह कामी, कुशविंदर कल्याण, हरविंदर सिंह नरू, राजिंदर सिंह छप्पर, कुलदीप सिंह सुहरों, रघबीर सिंह, जरनैल सिंह बिट्टू, सतबीर सिंह, जरनैल सिंह सिंह, सुखविंदर सिंह टोपला, जगतार सिंह बहादुरगढ़, मलकीत सिंह, गुरचरण सिंह बारां, जगमेल सिंह जस्सल, मघर सिंह कंसूहा, जगतार सिंह रोरेवाल, राम सरूप, मेहर सिंह बसपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
पंजाब बचाओ मुहिम के तहत बहुजन समाज पार्टी पंजाब कोऑर्डिनेटर विपुल कुमार और पंजाब प्रभारी अजीत सिंह भैनी ने विधानसभाओं का जायजा लिया
