होशियारपुर- हाल ही में घोषित आईसीएससी मैट्रिक के नतीजों में होशियारपुर के असलपुर स्थित ट्रिनिटी स्कूल के छात्र अंकुश राय ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना, अपने अध्यापकों और माता-पिता का नाम रोशन किया है।
बातचीत के दौरान अंकुश राय ने बताया कि मेरी मेहनत में मेरे अध्यापकों और माता-पिता का सबसे बड़ा योगदान है। स्कूल की किताबों के अलावा मेरी मेहनत और लाइब्रेरी की किताबें पढ़ने की आदत ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है।
ग्यारहवीं कक्षा में नॉन मेडिकल की पढ़ाई कर रहे अंकुश राय का सपना आईआईटी में दाखिला लेकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है। अंकुश राय जिला भाषा अनुसंधान अधिकारी डॉ. जसवंत राय और विज्ञान अध्यापिका बबीता रानी के पुत्र हैं।
उल्लेखनीय है कि इसी स्कूल के छात्र धनव सूद ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान तथा अक्षज शर्मा ने 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
ट्रिनिटी स्कूल के छात्र अंकुश राय ने आईसीएससी 10वीं में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
