पटियाला 28 जुलाई:- रैड क्रॉस भाई घणैया जी एंबुलेंस ब्रिगेड पटियाला के सहायक कमिश्नर, राष्ट्रपति अवॉर्डी श्री हरविंदर सिंह करीर द्वारा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साहब की बरसी के मौके पर वीर हकिकत राय स्कूल में अंतर-स्कूल फर्स्ट ऐड, सीपीआर, पीड़ितों को रेस्क्यू करने, फायर सेफ्टी, दिल के दौरे, कार्डियक अरेस्ट, बेहोशी और हीट वेव तथा बहुत तेज बुखार के समय कीमती जानें बचाने के मुकाबले, फर्स्ट ऐड, सेफ्टी, हेल्थ अवेयरनेस मिशन के चीफ ट्रेनर श्री काका राम वर्मा के सहयोग से आयोजित किए गए ताकि विद्यार्थियों को इमरजेंसी के दौरान कीमती जानें बचाने की ट्रेनिंग और अभ्यास हो सके।
प्रधानाचार्य श्रीमती सरला भटनागर ने धन्यवाद करते हुए बताया कि 27 जुलाई 2015 को शिलोंग के कॉलेज में यदि विद्यार्थी या प्रोफेसर फर्स्ट ऐड-सीपीआर कर देते तो उन्हें मरने से बचाया जा सकता था। इन मुकाबलों में केवल 15 प्राइवेट स्कूलों (सरकारी स्कूल से एक भी विद्यार्थी नहीं) की जूनियर और सीनियर टीमों ने प्रशंसनीय ढंग-तरीकों से संबंधित समस्याओं के बारे में प्रदर्शन किए।
जूनियर ग्रुप में नेशनल हाई स्कूल, वीर हकिकत राय स्कूल, ग्रीन वेल हाई स्कूल, सोनी पब्लिक स्कूल और आर्या हाई स्कूल की टीमें विजेता रहीं। सीनियर ग्रुप में सोनी पब्लिक स्कूल, वीर हकिकत राय स्कूल, नेशनल हाई स्कूल, बीएन खालसा स्कूल, आर्या कन्या सीनियर सेकेंडरी, टायनी जेम्स स्कूल की टीमें विजेता रहीं।
विजेता टीमों को श्री हरविंदर सिंह करीर द्वारा विशेष ट्रॉफियों और भाग लेने वाले विद्यार्थियों को श्री काका राम वर्मा द्वारा मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इन मुकाबलों की जजमेंट श्री जरनैल सिंह, सुखनैब सिंह, रविंदर कौर सिद्धू, काका राम वर्मा और हरविंदर सिंह करीर द्वारा की गई।
 प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर श्रीमती सचिना शर्मा ने धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के जानी और माली नुकसान को रोकने तथा पीड़ितों की सहायता करने की ट्रेनिंग, अभ्यास और मुकाबले लगातार करवाए जाने चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को पीड़ितों का मददगार फरिश्ता बनाया जा सके।