चंडीगढ़, 18 नवंबर:- अमरूद उत्कृष्टता केंद्र, भूना, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) द्वारा वर्ष 2026-27 के दौरान हरियाणा हॉर्टिकल्चर नर्सरी रूल्स-2026 के तहत नर्सरी प्रबंधन पर पांच-पांच दिनों के तीन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के सभी जिलों के इच्छुक किसान प्रशिक्षण शुरू होने से पहले बागवानी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (http://kaushal.hortharyana.gov.in/) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है। अमरूद उत्कृष्टता केंद्र, भूना में प्रत्येक बैच के लिए 20 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रशिक्षणार्थियों का चयन “पहले पंजीकरण करवाएं, पहले प्रशिक्षण पाएं” के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहला प्रशिक्षण 7 दिसंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक, दूसरा प्रशिक्षण 28 दिसंबर 2026 से 1 जनवरी 2027 तक और तीसरा प्रशिक्षण 4 जनवरी 2027 से 8 जनवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा।
आवेदकों के लिए अनिवार्य है कि वे अपने प्रशिक्षण के पहले दिन सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी लेकर पहुंचें। निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रशिक्षणार्थी को शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
