डेराबस्सी, 4 अक्तूबर:- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधानसभा हलका डेराबस्सी से श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए आज तीन बसें श्री अमृतसर साहिब सहित अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना की गईं।

हलका विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा डेराबस्सी के वार्ड नंबर 7 के अंतर्गत आने वाली गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन, जी.बी.पी. ईको ग्रीन, होम-1 और रोजवुड-2 से दो बसें, जबकि गांव मुकंदपुर से एक बस श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना की गई।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस दौरान स्थानीय पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार का धन्यवाद किया।