करनाल (प्रवीण वालिया, 11 नवंबर):- जिला पुलिस करनाल द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा सट्टेबाजी जैसे गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना इंद्री और थाना रामनगर की पुलिस टीमों ने तीन अलग-अलग मामलों में पर्चियों के माध्यम से नंबर लगाकर अवैध रूप से सट्टा खाईवाली करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से कुल 5,370 रुपये की नकदी बरामद की है।


पहला मामला – थाना इंद्री


थाना इंद्री की पुलिस टीम ने मुख्य सिपाही जितेंद्र के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अनाज मंडी इंद्री, करनाल से आरोपी राजकुमार पुत्र श्याना राम निवासी जनेसरों को पर्चियों के माध्यम से नंबर लगाकर अवैध रूप से सट्टा खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया। अनुसंधान अधिकारी के अनुसार आरोपी के कब्जे से 2,030 रुपये की नकदी बरामद की गई, जो सट्टेबाजी से संबंधित पाई गई।


दूसरा मामला – थाना रामनगर


थाना रामनगर की पुलिस टीम ने सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सदर के नजदीक शिवजी कॉलोनी की पानी की टंकी के पास, रामनगर करनाल से आरोपी अनिरुद्ध निवासी शिवजी कॉलोनी को पर्चियों के माध्यम से नंबर लगाकर अवैध रूप से सट्टा खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1,590 रुपये की नकदी बरामद की गई, जो सट्टेबाजी से संबंधित पाई गई।


तीसरा मामला – थाना रामनगर


थाना रामनगर की पुलिस टीम ने सहायक उप निरीक्षक विक्रम के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए रेलवे लाइन ओवरब्रिज, रामनगर करनाल के नजदीक से आरोपी सुभाष पुत्र सुखराम निवासी भाट बस्ती, शिव कॉलोनी, करनाल को पर्चियों के माध्यम से नंबर लगाकर अवैध रूप से सट्टा खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1,750 रुपये की नकदी बरामद की गई, जो सट्टेबाजी से संबंधित पाई गई।

तीनों मामलों में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जिला पुलिस करनाल आमजन से अपील करती है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा अवैध सट्टेबाजी या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।