हांसी:– मोदी सरकार पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को राजनीति से दूर रखने की मंशा से कर रही है काम। जिस प्रकार से संसद सत्र को तीन दिन के लिए जल्दबाजी में बढ़ाया गया है उस से सरकार की नीयत में खोट नजर आ रहा है।
प्रेस के नाम जारी बयान में आरोप लगाते हुए योगेंद्र योगी नेशनल कॉर्डिनेटर कांग्रेस ओबीसी डिपार्टमेंट प्रभारी झारखंड ने बताया की मोदी सरकार महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन करने जा रही है जिसमें लोकसभा की 850 सीट और विधानसभा में लगभग 2000 सीट बढ़ाने जा रही है लेकिन परिसीमन का आधार 2011की जनगणना को बनाया जा रहा है जो कि ठीक नहीं है। उन्होंने कहा अगर भाजपा सरकार  परिसीमन करना ही चाहती है तो 2027जाति जनगणना के बाद करे जिस से सारे आंकड़े सामने आ सकें।
योगेंद्र योगी ने कहा कांग्रेस पार्टी महिलाओं के आरक्षण के पक्ष में है। स्व. राजीव गांधी  ने पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण दिया था उसमें एस सी/एस टी और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को कोटा में कोटा दिया था। जब महिला वंदन बिल पर बहस हो रही थी तब भी कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी महिलाओं को कोटा में कोटा देने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया था।
योगेंद्र योगी ने बताया कि लोकसभा में ओबीसी के सांसद लगभग 25% हैं जबकि ओबीसी की आबादी लगभग 60% है। बिहार और तेलंगाना में हुई जाति जनगणना के अनुसार।
अगर कोटा में कोटा नहीं मिलता तो ये ओबीसी वर्ग के लिए अन्याय होगा।योगेंद्र योगी ने बताया कि कल दिल्ली जंतर मंतर पर कांग्रेस ओबीसी डिपार्टमेंट और एस सी डिपार्टमेंट सयुक्त रूप से धरना देकर कोटा में कोटा देने की मांग करेंगे।
इस धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अनिल जयहिंद, राजेंद्र पाल गौतम, जितेंद्र बघेल, सुभाषिनी यादव राष्ट्रीय सचिव एवं सभी ओबीसी सांसद अपनी मांग को लेकर बैठेंगे।