पटियाला, 6 नवंबर - नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया पर साउथ पटियाला बाईपास से ट्रांस हरियाणा एक्सप्रेस-वे एनएच 1521 के वायरल हो रहे नक्शे को गलत बताया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने डिप्टी कमिश्नर, पटियाला को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि लोगों के बीच भ्रम पैदा करने के लिए किसी शरारती तत्व द्वारा वायरल मानचित्र को गलत तरीके से सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।
एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर-कम-जीएम प्रदीप अत्री ने स्पष्ट किया है कि साउथ पटियाला बाईपास से लेकर ट्रांस हरियाणा एक्सप्रेस-वे तक के लिए अभी तक कोई डीपीआर तैयार नहीं की जा रही है और इस संबंध में सोशल मीडिया पर चल रही फाइल मनगढ़ंत है जो स्थानीय लोगों को गुमराह करने की साजिश है लोग कृत्रिम रूप से जमीन की कीमतें बढ़ा रहे हैं।