हरियाणा/हिसार:- भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय,हांसी में महिलाओं का होली मिलन सम्मेलन अत्यंत हर्षोल्लास, सौहार्द एवं उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से किया गया, जिसमें महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
कार्यक्रम की जिला संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज देवी एवं सह-संयोजक भाजपा जिला सचिव पूजा गुंदली रहीं, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन एवं मार्गदर्शन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी की धर्मपत्नी गगन बाला (सीनियर अधिकारी, केनरा बैंक) एवं हांसी जिला महामंत्री धर्मवीर रतेरिया की धर्मपत्नी स्नेहा गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को होली की शुभकामनाएँ देते हुए सामाजिक एकता, नारी सशक्तिकरण एवं संगठन की मजबूती पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव एवं महिला मोर्चा जिला प्रभारी डॉ दिव्या सेठी, प्रदेश प्रवक्ता नेहा धवन,भाजपा जिला सचिव पूजा गुंदली, सरला नाड़ा , जिला सचिव भतेरी देवी, प्रीति बडाला, महिला मोर्चा जिला महामंत्री निशा श्योराण, पूनम जांगड़ा हरियाणा सरकार न्यायधीश मेंटेनेंस समिति सदस्य,युवा मोर्चा जिला सचिव ज्योति वर्मा सहित सुमन सैनी , आशा खटक, अंग्रेजों देवी , पूनम सैनी एवं अन्य सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर होली के पावन पर्व को बड़े ही आनंद और आत्मीयता के साथ मनाया। रंगों की मधुर छटा, संगीत की मधुर धुनें और आपसी प्रेमभाव ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
होली मिलन सम्मेलन के माध्यम से आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया गया। यह आयोजन न केवल उत्सव का अवसर बना, बल्कि संगठनात्मक एकजुटता और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का भी प्रतीक सिद्ध हुआ।